छेड़खानी का विरोध करने पर नशेड़ियों ने चलती ट्रेन से महिला को फेंका बाहर, एक गिरफ्तार

 छेड़खानी का विरोध करने पर नशेड़ियों ने चलती ट्रेन से महिला को फेंका बाहर, एक गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के नदिया में 2 नशेड़ियों ने छेड़खानी का विरोध करने पर 29 वर्षीय महिला को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पीड़िता को बचा लिया गया है। वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है।

पीड़ित महिला के मां ने बताया, उसकी बेटी नदिया जिले के कल्याणी में एक निजी कंपनी में काम करती है। उसे हर दिन घर पहुंचने के लिए दो लोकल ट्रेनों को बदलना पड़ता है। बीते दिन शुक्रवार को वह सबसे पहले एक लोकल ट्रेन से कल्याणी से राणाघाट पहुंची थी। जहां से वह अपने घर रायनगर पहुंचने के लिए दूसरी ट्रेन में सवार हुई थी।

पीड़िता के मां ने मीडिया कर्मियों को बताया किवह आखिरी लोकल ट्रेन थी और वह महिला डिब्बे में अकेली थी। ट्रेन अभी गंगनापुर से निकली थी और वह गेट के पास खड़ी थी क्योंकि उसे अगले स्टेशन रायनगर में उतरना था। रात करीब 9:10 बजे जब ट्रेन गंगनापुर स्टेशन से निकली तो नशे की हालत में दो लोगों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। विरोध किया तो उन्होंने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। महिला को कल्याणी के JNMज अस्पताल ले जाया गया हैं जहां उसका इलाज चल रहा है।

संबंधित खबर -