Raisins के फायदे : ठंड ज्यादा लगती है, तो रोजाना जरूर खाएं 10-12 किशमिश

 Raisins के फायदे  : ठंड ज्यादा लगती है, तो रोजाना जरूर खाएं 10-12 किशमिश

ठंड में ड्राई फूट्स खाने के बहुत फायदे हैं।खासतौर पर किशमिश खाने से न सिर्फ आपका हाजमा ठीक रहता है बल्कि इससे आपको ज्यादा ठंड भी नहीं लगती।किशमिश में फॉस्फोरस, कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करता है। बच्चों को किशमिश खिलाने से मस्तिष्क को पोषण मिलता है और यादाश्त मजबूत होती है। किशमिश में उच्च मात्रा में फाइबर होता है|

Raisins - Mangalore Spice


 
कब्ज दूर करती है किशमिश
किशमिश खाने से कब्ज में बहुत फायदा मिलता है। इसे पानी में भिगाकर खाने से कब्ज दूर होती है। अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है, तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से जल्द आपको फायदा नजर आएगा।

Kishmish - LMB Sweets


 
 

खून की कमी दूर करने के लिए
किशमिश में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है जिससे खून की कमी नहीं होती। आप में अगर खून की कमी है तो आप 7-10 किशमिश का सेवन रोजाना कर सकते हैं।

benefits of eating soaked raisins kishmish Khane ke Faide -कब्ज और एसिडिटी  में आराम देगी भीगी हुई किशमिश, इस तरह करेंगे सेवन तो मिलेगा जल्दी फायदा -  India TV Hindi News

 

ब्लड प्रेशर
यदि आपके घर में किसी को उच्च रक्तचाप की समस्या है तो रात को आधे गिलास पानी में 8-10 किशमिश भिगो दें। सुबह उठकर बिना कुछ खाएं किशमिश के पानी को पी लें। आप चाहें तो भीगी हुई किशमिश को खा भी सकते हैं। इससे कुछ दिन में उच्च रक्तचाप की समस्या में आराम मिलेगा।

Raisins Health Benefits Kishmish Khane Ke Fayde - सेहत के लिए बेहद फायदेमंद  हैं किशमिश, इन बीमारियों से आपको दिलाते हैं छुटकारा - Amar Ujala Hindi News  Live


 
 

लिवर को सेहतमंद रखता है 
प्रतिदि‍न किशमिश के पानी का सेवन करना आपके लिवर को सेहतमंद बनाए रखने और उसे सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करने का काम भी करता है। साथ ही आपके मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।
 
 

वजन बढ़ाने में मददगार

8 Most Important Health Benefits Of Eating Soaking Raisins - रोज सुबह पानी  में भिगोकर खाएं किशमिश, बढ़ती उम्र थम सी जाएगी | Patrika News


अगर आप अंडरवेट हैं और अपने वजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो किशमिश आपकी मदद कर सकती है। किशमिश फ्रुक्टोज से भरपूर होती है, जो शरीर का वजन बढ़ाने में मदद कर सकती है।

संबंधित खबर -