इंडिया प्रमुख का ट्रांसफर करने के बाद, ट्विटर ने राहुल गांधी के अकाउंट को किया बहाल

 इंडिया प्रमुख का ट्रांसफर करने के बाद, ट्विटर ने राहुल गांधी के अकाउंट को किया बहाल

कांग्रेस के साथ तकरार के बीच अपने इंडिया प्रमुख का तबदला करने के बाद अब ट्विटर ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अकाउंट को आज शनिवार को अनलॉक कर दिया है। एक सप्ताह तक अस्थायी तौर पर अकाउंट सस्पेंड करने के बाद आज बहाल कर दिया है। साथ ही कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं के भी अकाउंट बहाल कर दिए गए हैं।

सेल sale

दरअसल, बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में दलित बच्ची की रेप और हत्या मामले में पीड़िता के मम्मी – पापा की सोशल मीडिया तस्वीर साझा करने को लेकर ट्विटर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का ट्विटर अकाउंट बंद किया था। साथ ही ट्विटर ने नियमों के उल्लंघन का हवाला दिया था।

इसके साथ ही ट्विटर ने कांग्रेस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट भी अनलॉक कर दिए गए हैं, जिन्होंने वही तस्वीरें साझा की थीं।

आपको बता दें कि बीते दिन शुक्रवार को ट्विटर ने अपने इंडिया हेड मनीष माहेश्वरी का अमेरिका ट्रांसफर कर दिया। राहुल गांधी और कांग्रेस ने ट्विटर पर सरकार के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही राहुल गांधी ने आरोप लगाया कियह अमेरिकी कंपनी भारत की राजनीतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही है और लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला कर रही है।

संबंधित खबर -