RJD में विवाद के कारण बने तेजप्रताप यादव के करीबी आकाश यादव पार्टी छोड़ थामेंगे LJP के दामन

 RJD में विवाद के कारण बने तेजप्रताप यादव के करीबी आकाश यादव पार्टी छोड़ थामेंगे LJP के दामन

राजद में विवाद के कारण लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटा तेजप्रताप यादव है। तेज प्रताप यादव इन दिनों राजद के कार्यक्रमों और पार्टी कार्यालय से दूरी बनाकर दिल्ली और वंदावन घूम रहे हैं। वे बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद पर कार्रवाई की मांग करते हुए राजद के आयोजनों से खुद को दूर कर लिया है। तेज प्रताप के नाराजगी का बड़ा कारण आकाश यादव को छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाना है।

बता दें कि अब वही आकाश यादव राजद छोड़कर एलजेपी का दामन थामने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की मौजूदगी में आकाश यादव दिल्ली में LJP ज्वाइन करेंगे। इसकी जानकारी लोजपा पारस गुट के मुख्य प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने दी है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आज शुक्रवार को छात्र राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव को पशुपति पारस लोजपा की सदस्यता दिलाएंगे।

जामकारी के मुताबिक, आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही जगदानंद सिंह ने आकाश यादव की जगह गगन यादव को छात्र राजद का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। इसके बाद ही राजद में विवाद गहरा गया था और तेज प्रताप यादव ने एक तरह से बगावत कर दी थी।

संबंधित खबर -