अखिलेश ने भी संभाला मोर्चा, कल हर जिले में सपा निकालेगी किसान यात्रा
![अखिलेश ने भी संभाला मोर्चा, कल हर जिले में सपा निकालेगी किसान यात्रा](https://abbiharnews.com/wp-content/uploads/2020/12/www.abbiharnews.com_-9-1.png)
![](https://abbiharnews.com/wp-content/uploads/2020/10/KUMAR-1024x512.png)
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 11वें दिन में प्रवेश कर गया है|
![](https://abbiharnews.com/wp-content/uploads/2020/10/WhatsApp-Image-2020-10-16-at-11.54.51-819x1024.jpeg)
दिल्ली-हरियाणा पर स्थित सिंधु बॉर्डर पर हजारों किसानों की भीड़ पिछले 10 दिनों से 24 घंटे से दिन रात डटी है| किसानों का प्रदर्शन गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर पर भी जारी है| इसके अलावा बुराडी ग्राउंड पर भी कुछ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं|
किसानों और सरकार के बीच 5 राउंड की बात हो चुकी है, लेकिन गतिरोध जारी है| अब किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है|इसी के साथ सबकी निगाहें अब 9 दिसंबर को सरकार के साथ होने वाली किसानों पर बातचीत पर टिकी है|
कल किसान मंडी जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी सोमवार से उत्तर प्रदेश में किसानों के समर्थन में सभाएं करेंगे|उन्होंने कहा कि कल से राज्य के हर जिले में किसान यात्रा निकालेगी, अखिलेश यादव कल खुद कन्नौज की किसान मंडी जाएंगे और किसान यात्रा में शामिल होंगे|
![](https://abbiharnews.com/wp-content/uploads/2020/10/WhatsApp-Image-2020-10-16-at-11.56.37-1024x512.jpeg)