बेतिया में नगर निकाय चुनाव में रोड शो करने पहुंची अक्षरा सिंह,भीड़ इतनी बढ़ी कि कार से उतरकर स्कूटी से भागना पड़ा

 बेतिया में नगर निकाय चुनाव में रोड शो करने पहुंची अक्षरा सिंह,भीड़ इतनी बढ़ी कि कार से उतरकर स्कूटी से भागना पड़ा

बेतिया में नगर निकाय चुनाव में रोड शो में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहुंची I वहां भीड़ ने चारों रताफ से घेर लिया। भीड़ सेल्फी की डिमांड करने लगा। भीड़ इतनी बढ़ी कि कार से उतरकर अक्षरा सिंह को स्कूटी से भागना पड़ा। प्रत्याशी के पति रोहित सिकारिया खुद स्कूटी चला रहे थे। पीछे अक्षरा सिंह बैठी थीं। स्कूटी के पीछे-पीछे लोग दौड़ने पड़े I अब सोशल मीडिया पर विडियो वायरल हो रहा है I

आपको बता दें यह मामला कल रविवार का है। अक्षरा सिंह बेतिया नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी गरिमा देवी सिकारिया के पक्ष में प्रचार करने पहुंची थीं। सिंगर गोलू राजा भी थे। इसी दौरान अक्षरा सिंह का काफिला पोखर भिंडा गांव में पहुंचा। रोड शो खत्म होन के बाद वह गाड़ी से नीचे उतर गई। गाड़ी से नीचे उतरते ही प्रशंसकों की भीड़ उनकी तरफ टूट पड़ी।  28 दिसंबर को बेतिया में निकाय चुनाव होना हैं। इसमें अक्षरा सिंह मेयर प्रत्याशी गरिमा देवी सिकारिया के पक्ष में चुनाव प्रचार करने बेतिया आई थीं। बेतिया में उसने रोड शो किया।

अक्षरा सिंह की एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए प्रशंसक एक-दूसरे को धकेलकर अभिनेत्री तक पहुंचना चाह रहे थे। भीड़ से निकलने के दौरान अक्षरा के चप्पल भी खुल गए। बढ़ती भीड़ को देख प्रत्याशी के पति रोहित सिकारिया ने अक्षरा सिंह को स्कूटी पर बैठा लिया और प्रशंसकों से बचाने के लिए उसे लेकर भागने लगे। नंगे पांव अक्षरा सिंह स्कूटी के पीछे चेहरा छिपाए बैठी दिखी। जबकि पीछे-पीछे प्रशंसक दौड़ने लगे। किसी तरह प्रत्याशी पति ने अक्षरा सिंह को बचाकर बेतिया ले आए।

संबंधित खबर -