चौथे दौर की वार्ता से पहले अमित शाह से मिलेंगे अमरिंदर सिंह, किसान आन्दोलन पर होगी चर्चा

 चौथे दौर की वार्ता से पहले अमित शाह से मिलेंगे अमरिंदर सिंह, किसान आन्दोलन पर होगी चर्चा

हाल-फिलहाल में संसद द्वारा पास कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार आन्दोलन कर रहे हैं| वे तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं|

इसी मुद्दे को लेकर वे दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं| किसान समूह दिल्ली में आकर प्रदर्शन की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें इसकी इजाज़त नहीं दी गयी है| दिल्ली आने वाले अधिकतर रास्तों को सील कर दिया गया है|

आज किसानों के साथ चौथे दौर की वार्ता से पहले केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मुलाक़ात करेंगे| वह चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं|

किसानों ने की विशेष सत्र बुलाने की मांग

प्रदर्शनकारी किसानों ने बुधवार को कहा कि नए कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए केंद्र सरकार को संसद का विशेष सत्र आहूत करना चाहिए और अगर मांगें नहीं मानी गयीं तो राष्ट्रीय राजधानी की और सड़कों को अवरुद्ध किया जाएगा| संवाददाता सम्मलेन को समबोधित करते हुए किसान नेता दर्शन पाल ने आरोप लगाया कि केंद्र, किसान संगठनों में फूट डालने का काम कर रहा है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा| उन्होनें कहा कि प्रदर्शनकारी किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक अपना आन्दोलन जारी रखेंगे|

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -