मुम्बई में बिजली जाने पर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर की शान्ति की अपील

 मुम्बई में बिजली जाने पर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर की शान्ति की अपील

देश की आर्थिक राजधानी और मायानगरी मुंबई में बिजली की सप्लाई अचानक बंद हो गई है,जिसके कारण पूरी मुंबई में लाइट चली गई है| इस पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुंबई में हुए पावर कट को लेकर ट्वीट किया है| अमिताभ बच्चन ने लिखा है,”पूरे शहर में बिजली चली गई है| किसी भी तरह इस मैसेज को कर पाया हूं| शांति बनाए रखें और सबकुछ ठीक होगा|”

बता दिया जाए कि मुंबई में बिजली बंद होने से मुंबई की लोकल ट्रेनें बंद हो गई हैं| कई लोगों को रेलवे ट्रैक पर पैदल चलते हुए देखा गया है| सोशल मीडिया पर मुंबई पावर आउटेज ट्रेंड हो गया है| पश्चिमी रेलवे ने ट्वीट कर पावर कट होने की वजह से रेल सेवा बाधित होने की जानकारी दी| बॉम्बे स्टॉक एक्सेज पर भी इसका असर देखने को मिला है| यहां का भी सारा काम ठप्प हो गया है|

संबंधित खबर -