आम्रपाली दुबे और निरहुआ के भोजपुरी होली गीत ने मचाया धूम

 आम्रपाली दुबे और निरहुआ के भोजपुरी होली गीत ने मचाया धूम

भोजपुरी सिनेमा की सबसे मशहूर जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ होली के मौके पर खूब धमाल मचा रहे हैं| दोनों का एक भोजपुरी होली सॉन्ग यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है| आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस भोजपुरी सॉन्ग का नाम आवा ऐ आम्रपाली निरहुआ रंग डाली है| भोजपुरी दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं|

आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस भोजपुरी सॉन्ग की लोकप्रियता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस अभी तक 2 करोड़ 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है| वेभ म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर वीडियो सॉन्ग को रिलीज किया गया है| होली के मौके पर यह गाना भोजपुरी दर्शक खूब देख रहे हैं| गाने को निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने ही गाया है| ओम झा इसके म्यूजिक डायरेक्टर हैं|

बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ दोनों साथ में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं| दोनों जल्द ही दोनों की जोड़ी फिर से फिल्म ‘घर परिवार’ में जमेगी| निरहुआ ने साल 2005 में लगातार 5 सुपरहिट फिल्में दी थीं| दिनेश लाल यादव बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं|

वहीं, आम्रपाली दुबे अपनी पढ़ाई के दौरान प्रारंभ में वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया| उन्होंने ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई|उन्हें 2014 में भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव की फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से प्रसिद्धि मिली|

संबंधित खबर -