मुंगेर में युवक की मौत से नाराज़ लोगों ने एसपी कार्यालय का किया घेराव

 मुंगेर में युवक की मौत से नाराज़ लोगों ने एसपी कार्यालय का किया घेराव

बिहार के मुंगेर में 27 अक्टूबर की रात मूर्ती विसर्जन के दौरान हुई घटना से नाराज़ लोगों ने गुरुवार को जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया| अनुराग के लिए न्याय की मांग को लेकर मुंगेर के सैंकड़ों युवा सड़क पर उतरे और प्रदर्शन करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे| प्रदर्शन कर रहे युवा एसपी कार्यालय और एसडीओ आवास का घेराव कर जमकर पथराव कर रहे हैं| इस हिंसक प्रदर्शन में पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी हैं|

दरअसल, बिहार के मुंगेर में 27 अक्टूबर की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गयी थी| झड़प इतनी बढ़ गयी थी कि इस दौरान कई राउंड गोलियां चली जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे|

संबंधित खबर -