पटना में हथियारबंद अपराधियों ने नवनिर्वाचित मुखिया को गोली मारकर की हत्या, मचा बवाल

राजधानी पटना में हथियारबंद अपराधियों ने एक नवनिर्वाचित मुखिया को गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना जानीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर फरीदपुर पंचायत की है। मृतक मुखिया का नाम नीरज कुमार है जिसने 15 नवम्बर को हुए चुनाव में मुखिया पर पर जीत दर्ज हासिल किया था। मुखिया नीरज कुमार आज मंगलवार की सुबह अपने ऑफिस के पास बैठे थे। तभी बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और नीरज पर अंधाधूंध फायरिंग कर दी।
इस अंधाधुंध फायरिंग में मुखिया नीजर कुमार को 3 गोली लग गई।इस घटना से आक्रोसित लोगों ने जमकर बवाल मचाया। घटना के संबंध में मृतक मुखिया के एक महिला रिश्तेदार ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे मुखिया नीरज कुमार घर से नाश्ता करके निकले थे। वे अपने ऑफिस के पास बैठे थे। इसी बीच बाइक सवार अपराधी उनके नजदीक पहुंचे और उनपर फायरिंग शुरु कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए ऑफिस पर पहुंचे तो अपराधियों को भागते देखा। लोगों ने उन्हें पकड़ने के लिए हल्ला किया तो वे हथियार लहराते हुए फरार हो गये।
आपको बता दें, इस घटना में मुख्य नीरज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीरज कुमार ने लगातार दूसरी बार रामपुर फरीदपुर पंचायत चुनाव जीतकर मुखिया का पद हासिल किया था। चुनावी रंजिश को लेकर ही उनको गोली मारे जाने की चर्चा है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इस घटना से गांव के लोग काफी गुस्सा थे। वे पुलिस के सामने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने फिलहाल हत्या के कारणों की पता लगाने में जुटी हुई है।