भारत की दोनों हॉकी टीमें जैसे ही दिल्ली पहुंचीं, ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा

 भारत की दोनों हॉकी टीमें जैसे ही दिल्ली पहुंचीं, ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा

ओलंपिक में अपना दमखम दिखाकर भारतीय मेंस और विमेंस हॉकी टीम आज टोक्यो से स्वेदश लौट आई है। भारतीय मेंस हॉकी टीम ने 41 साल ओलंपिक में मेडल जीता है, जबकि भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने शानदार खेल से करोड़ों देशवासियों का दिल जीत लिया। जैसे ही दोनों हॉकी टीमें दिल्ली पहुंचीं, ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा।

बता दें कि दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हॉकी खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ी हुई थी। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि विमेंस टीम चौथे नंबर पर रही। ओलंपिक 2020 भारत के लिए यादगार रहा और देश ने पहली बार 7 मेडल अपने नाम किए।

आपको बता दें कि भारत का ओलंपिक में यह अबतक का सबसे शानदार प्रदर्शन रहा और देश ने एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज के साथ कुल 7 मेडल जीते। नीरज ने अपने फाइनल मुकाबले के दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का थ्रो फेंका था और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था।

संबंधित खबर -