औरंगाबाद: मजदूर, समाज का अनिवार्य अभिन्न अंग मेहनतकश का करें सम्मान -प्रिया अग्रवाल

 औरंगाबाद: मजदूर, समाज का अनिवार्य अभिन्न अंग मेहनतकश का करें सम्मान -प्रिया अग्रवाल

औरंगाबाद( बुलंदशहर) नेशन पब्लिक स्कूल में बुधवार को लेबर डे पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट तथा प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने मां भारती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में अंकुर अग्रवाल ने कहा कि मजदूर समाज का अनिवार्य अभिन्न अंग है। मजदूर अपने परिश्रम से नवनिर्माण करता है। हमें मेहनतकश लोगों को समुचित सम्मान देना चाहिए।

आपको बता दें प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने मजदूर दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लेबर डे की शुरुआत 1923 में चेन्नई में हुई थी। मजदूर हमारे जीवन को सुगम बनाने के लिए पसीना बहाते हैं। बिना मजदूरों के बहुत से काम होने संभव नहीं हैं। अतः भले ही घर में काम करने वाली बाई हो या अन्य कोई भी मेहनतकश उसकी हमेशा इज़्ज़त करनी चाहिए और उन्हें अपेक्षित सम्मान देना चाहिए।

इस अवसर पर प्रबंधक ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, स्कूल सहकर्मियों के कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। तथा माल्यार्पण कर उनके काम की मुक्त कंठ से सराहना की, कार्यक्रम का संचालन लोकेश वर्मा ने किया समस्त स्टाफ मौजूद रहा I

संबंधित खबर -