पीरियड्स के दौरान इन चीज़ों को खाने से बचें , दर्द से निजात मिलेगा

 पीरियड्स के दौरान इन चीज़ों को खाने से बचें , दर्द से निजात मिलेगा

पीरियड्स के दौरान दर्द होना आम बात है लेकिन कई महिलाओं को पीरियड्स आने से ठीक पहले और पीरियड्स के दौरान बहुत दर्द होता है जिसकी वजह से उन्हें चिड़चिड़ापन, गुस्सा आना और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं होती हैं। वहीं, ये दर्द तब और भी खतरनाक होता है जब ब्लीडिंग नहीं होती लेकिन दर्द बहुत ज्यादा रहता है। ऐसा होने पर पीरियड्स के 4-5 दिन बहुत ही भारी लगते हैं।

Painful Periods: When to See Your Gynecologist - Raleigh-OBGYN

पीरियड्स के दौरान दर्द होने के कई कारणों में से एक है खान-पान। पीरियड्स आने से पहले कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका ज्यादा सेवन करने से दर्द बढ़ जाता है। आइए, जानते हैं कौन-सी हैं वे चीजें-

चाय या कॉफी का सेवन

Here Is Why Your Next Cup Of Tea Will Cost More Money


पीरियड्स के दौरान कैफीन लेना खतरनाक हो सकता है। वहीं, अगर आपने पीरियड्स आने से कुछ दिन पहले या महीने में कॉफी या चाय का सेवन बहुत ज्यादा किया है, तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। बहुत अधिक चाय, कॉफी या पीने से मरोड़ की तकलीफ बढ़ सकती है। दिन में एक या दो बार ऑर्गेनिक चाय पीना फायदेमंद हो सकता है लेकिन बहुत अधिक आपकी परेशानी बढ़ा देगी।

अल्कोहल

7 Facts about Diabetes and Alcohol Use


अल्कोहल पीना सेहत के लिए हानिकारक है लेकिन तकलीफ तब और भी बढ़ जाती है, जब आप पीरियड्स आने से पहले या इसके दौरान अल्कोहल का सेवन बहुत ज्यादा करते हैं।

चॉकलेट खाने से भी बचें

Chocolate's Sweet History: From Elite Treat to Food for the Masses - HISTORY


चॉकलेट में कैफीन होता है, जिसकी वजह से क्रैंपिंग की प्रॉब्लम बढ़ सकती है। कैफीन की वजह से मांस-पेशियां सिकुड़ जाती हैं, जिसकी वजह से दर्द बढ़ सकता है।

रेड मीट खाने से बचें

Red Meat - Health Benefits, Dangers, What is Red Meat


रेड मीट खाने से पीरियड्स के समय होने वाला दर्द बढ़ जाता है। रेड मीट में मौजूद एसिड्स प्रोस्टेट ग्लैंड्स को बहुत एक्टिलव कर देते हैं। जिसकी वजह पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द बढ़ जाता है।

अचार से बनाएं दूरी

A Brief History Of The Humble Indian Pickle


पीरियड्स के दौरान बहुत अधि‍क खट्टी चीजें खाना खतरनाक हो सकता है। खासतौर पर नमकीन और अचार। दरअसल, इन चीजों में सोडियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसकी वजह से दर्द बढ़ जाता है।

संबंधित खबर -