बदायूं गैंगरेप केस: अय्याश पंडित का दूसरी महिला से था संबंध,जानें पूरी कहानी

 बदायूं गैंगरेप केस: अय्याश पंडित का दूसरी महिला से था संबंध,जानें पूरी कहानी

यूपी के बदायूं में महिला से गैंगरेप और हत्या के पीछे पुजारी की काली करतूतों और अय्याशी का सच छिपा हुआ है। घटना की रात पुजारी की पहले से संपर्क में रही महिला से कहासुनी हुई थी। इसी कहासुनी और डर में आंगनबाड़ी सहायिका मौत का शिकार हो गई। पुलिस अफसरों ने दावा किया है कि महिला के प्राइवेट पार्ट में कुएं में गिरने की वजह से चोट आई है।

सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

बदायूं के उघैती इलाके में आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या और गैंगरेप के मामले में पुलिस ने आरोपी महंत सत्यनारायण को गिरफ्तार किया था। आईजी रेंज राजेश पांडेय, एसपी बदायूं संकल्प शर्मा समेत कई पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग और एक साथ घंटों महंत से पूछताछ की। अधिकारियों ने अभी इस मामले में पूरा खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इन दिनों गांव की दो महिलाएं उसके संपर्क में थीं। 

मृतक महिला उसके यहां इलाज कराने और दुआ मांगने आई थी। इसी दौरान वह इसके संपर्क में आया था और इसके बाद महिला धर्मस्थल में आने-जाने लगी, यह बात पहले से संपर्क में रही महिला को नागवार गुजरी। कई बार इसको लेकर कहासुनी हो गई थी। घटना से 15 दिन पहले आंगनबाड़ी सहायिका को महंत के घर में देखा गया था। इससे नाराज होकर पहले से संपर्क में महिला ने महंत से झगड़ा किया और दोबारा महिला को उसके साथ देखने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

घटना की शाम को आंगनबाड़ी सहायिका महंत के पास आई थी।  इसी दौरान बेटे के जरिये उसके पहले से संपर्क में रही महिला को सूचना मिली कि दोनों साथ हैं। तब महिला ने शाम 7:05 बजे  महंत को फोन कर पूछा कि वह कहां है। महंत ने बहाना बनाया कि वह तंबाकू लेने आए हैं।

उस महिला को पीछे से दूसरी महिला की आवाज  फोन पर आने की वजह से वह बौखला गई। उसने महंत को धमकी दी कि वह अभी उनके घर आकर उन्हें बेनकाब करेगी और उनकी असलियत लोगों को दिखाएगी। इससे महंत और आंगनबाड़ी सहायिका दोनों घबरा गए। इसी घबराहट में महिला कुएं में गिरी और मौत का शिकार हो गई।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -