Basant Panchami 2021: जानिये कब है बसंत पंचमी? इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

 Basant Panchami 2021: जानिये कब है बसंत पंचमी? इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

बसंत पंचमी का त्योहार 16 फरवरी 2021 को है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, बसंत पंचमी का त्योहार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा का विधान है।

मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा करने वालों को विद्या और बुद्धि का वरदान मिलता है। शास्त्रों के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। कहते हैं कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है-

बसंत पंचमी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं-

1. बसंत पंचमी के दिन किसी को अपशब्द बोलने से बचना चाहिए।

2. इस दिन अपशब्दों व झगड़े से भी बचना चाहिए।

3. बसंत पंचमी के दिन मांस-मदिरा के सेवन से दूर रहना चाहिए।

4. बसंत पंचमी के दिन पितृ तर्पण भी किया जाना चाहिए।

5. इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना बेहद जरूरी है।

6. बसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए भोजन नहीं करना चाहिए।

Hindi-Basant Panchami 2020 (Saraswati Puja): History, Significance and Key  Facts

7. इस दिन रंग-बिरंगे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। संभव हो तो पीले वस्त्र पहनने चाहिए।

8. बसंत पंचमी के दिन पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए।

9. बसंत पंचमी के दिन पितृ तर्पण भी किया जाना चाहिए।

बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त-

16 फरवरी को सुबह 03 बजकर 36 मिनट पर पंचमी तिथि लगेगी, जो कि अगले दिन यानी 17 फरवरी को सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी।

HINDI NEWS से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों के लिए हमें FACEBOOK पर LIKE

और INSTAGRAM पर FOLLOW करें|

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/165198416

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t08n

संबंधित खबर -