सलमान खान को केक काटने से पहले उन्हें सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

 सलमान खान को केक काटने से पहले उन्हें सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

सलमान खान 27 दिसंबर यानी कल सोमवार को अपनी 56वां जन्मदिन पर केक काटने वाले थे। लेकिन इस खास दिन से ठीक एक दिन पहले 26 दिसंबर को उन्हें सांप ने काट लिया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिली है कि अभी उनकी तबीयत ठीक है और वह खतरे से बाहर हैं। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान अपने बर्थडे से कुछ दिन पहले पनवेल स्थित फार्महाउस पहुंचे थे।जहां उन्हें सांप ने काट लिया।

आपको बता दें, सलमान को सांप काटने की खबर सामने आते ही फैंस को उनकी सेहत की चिंता सता रही थी। लेकिन सांप के काटने के बाद उन्हें तुरंत आनन-फानन में नवी मुंबई के कामोठे इलाके के MGM अस्पताल में भर्ती किया। बताया जा रहा है कि सलमान को जिस सांप ने कांटा था वह बिना जहरवाला सांप था। ऐसे में उनकी सेहत को लेकर कोई खतरा नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, सलमान के फार्म हाउस के आस-पास काफी पेड़-पौधे हैं। यह इलाका चारों ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ है। जिसके कारण यह खतरा बना रहता है। फिलहाल सलमान खान को अस्पताल से छुटटी मिल गई है। आज रविवार की सुबह करीब 9 बजे वह अपने फार्म हाउस पर लौट आए हैं।

संबंधित खबर -