बेतिया : नशे में धुत आर्मी जवान ने अपनी पत्‍नी समेत तीन महिलाओं को मारी गोली, गिरफ्तार

 बेतिया : नशे में धुत आर्मी जवान ने अपनी पत्‍नी समेत तीन महिलाओं को मारी गोली,  गिरफ्तार

बेतिया में एक आर्मी के जवान ने अपनी पत्‍नी समेत तीन महिलाओं को गोली मार दी। घटना में जवान की पत्‍नी समेत पड़ोस की एक महिला और एक 15 साल की लड़की शामिल है। गोली से घायलों को जीएमसीएच (JMCH) अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत गांव की है। जहां बीते रविवार की रात आर्मी के जवान नशे में धुत था। नशे में उसने अपनी पत्‍नी अनिता को पीटना शुरू कर दिया।

आर्मी जवान यानी अपने पति से बचने के लिए वह घर से बाहर भागी। अनिता गांव की महिलाओं के बीच जाकर छिप गई। उसके बाद पीछे-पीछे आए कर्नल ने गुस्‍से में वहां गोली चला दी। गोली उसकी पत्‍नी के अलावा गांव की एक अन्‍य महिला पालमती देवी और 15 साल की लड़की काजल को भी लग गई।

बताया जा रहा है कि अनिता और पालमती को एक-एक गोली है जबकि काजल को दोनों पैरों में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की छानबीन में जुटी पुलिस को अनिता ने बताया कि उसका पति अक्‍सर उसके साथ मारपीट करता है। रविवार को भी शराब के नशे में धुत होकर उसने मारपीट की। वह बचने के लिए भाग कर बाहर चली गई तो उसका पति वहां भी फायरिंग करते हुए पहंच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आपको बता दें कि आरोपी नरेश साह दिल्ली में तैनात है। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। मुफस्सिल थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में बेतिया के एसपी उपेन्‍द्र नाथ वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसका लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया गया है। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है।

संबंधित खबर -