भरत नाट्यम पाठशाला की वार्षिक परिक्षा प्रतियोगिता आयोजित

 भरत नाट्यम पाठशाला की वार्षिक परिक्षा प्रतियोगिता आयोजित

शहर के स्मार्ट ड्रीम अकैडमी में रविवार को भरत नाट्यम पाठशाला के विद्यार्थियों के बीच भरत नाट्यम नृत्य, म्यूजिक एंड भोकल, और कत्थक नृत्य को लेकर 2022_23की परिक्षा को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोचार के साथ अतिथियों सह जूरी मेंबर्स द्वारा सामुहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। एकडमी की संचालिका सह भरतनाट्यम नृत्यांगना प्रीति भास्कर ने सभी जूरी मेंबर्स को बुके और मोमेंटो देकर स्वागत किया।

प्रतियोगिता परीक्षा में स्मार्ट ड्रीम अकैडमी के कुल 40प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने गणेश वंदना बांसुरी बजैया कृष्ण कन्हैया और पुष्पांजलि जैसे गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। भजन गायिका जूही चंद्रा ने ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर धुन सुना दे….. प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने नृत्य का समा बांध कर जूरी मेंबर्स को दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।
कलकता से आए मुख्य अतिथि दामोदर दास ने कहा कि स्वीट ड्रीम एकेडमी के सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन नृत्य का प्रर्दशन किया। गिरिडीह शहर में भरतनाट्यम को जीवित रखने का कार्य स्वीट ड्रीम एकेडमी द्वारा किया जा रहा है जो सराहनीय कदम है।

भरतनाट्यम नृत्यांगना सह स्वीट ड्रीम एकेडमी संचालिका प्रीति भास्कर ने कहा कि विगत दो वर्षो से कोरोना काल में सरकार द्वारा लगाई गई बंदिशों के कारण प्रतियोगित परीक्षा का आयोजन नही किया जा सका था। मैने स्वीट ड्रीम एकेडमी की स्थापना गिरिडीह के मकतपुर में वर्ष 2019में की। एकेडमी में भरतनाट्यम नृत्य, कथक नृत्य, म्यूजिक एंड वोकल, एबेकस,, कैलीग्राफी, वैदिक मैथ और एक्टिंग सिखाई जाती है वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वीट ड्रीम एकेडमी के इस्मत प्रवीण, नेहा कुमारी, काजल गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।
प्रतियोगिता में ज्यूरी मेंबर के रुप में सुरो भारती संगीत कला केंद्र कलकता के एगजामनर दामोदर दास, आइना संस्था के महेश अमन, माले नेता राजेश सिन्हा, गिरिडीह न्यायालय के पेशकार संजीव कुमार मंदीलवार, स्मार्ट ड्रीम अकैडमी सह भरतनाट्यम नृत्यांगना प्रीति भास्कर और निशांत भास्कर मौजुद थे।

संबंधित खबर -