पटना की ग्रेजुएट चायवाली के समर्थन में उतरीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

 पटना की ग्रेजुएट चायवाली के समर्थन में उतरीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पटना की मशहूर ग्रेजुएट चायवाली के समर्थन में उतरी हैं। अक्षरा सिंह ने कहा कि लड़की को तब तक प्रताड़ित करते रहो, जब तक वो वेश्या न बन जाए। बिहार सरकार पर लानत है। सरकार का महिला सशक्तिकरण का यही नमूना है। आपको बता दें कि अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई में पटना के मशहूर ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता का चाय का स्टॉल प्रशासन ने हटा दिया था।

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता के समर्थन में इंस्टाग्राम पर मंगलवार को पोस्ट डाली। एक्ट्रेस ने लिखा कि ये महिला सशक्तीकरण का जीता जागता नमूना है। एक लड़की समाज की झूठी विडंबनाओं को तोड़कर खुद से कुछ करने की साहस जुटाती है तो सरकारी बाबू से लेकर प्रसाशन तक और समाज के ठेकेदार से मीडिया कर्मी तक, सभी तब तक मूकदर्शक बने रहते हैं, प्रताड़ित करते हैं जब तक कि वो लड़की वेश्या न बन जाए।

अक्षरा सिंह ने आगे लिखा कि तुम्हारी हिम्मत तब कहां होती है जब राजशाही मे बैठे लोग तुम्हारी पल-पल धज्जियां उड़ाते हैं। मौन रहो तुम सब, चुप रहो क्योंकि तुम सब भी एक लड़की के सामाजिक ढांचे को ध्वस्त करने में कातिल हो। कहीं जगह देकर बसा नहीं सकते लेकिन पल में लड़की को उजाड़ देने का धौंस रखते हैं। बिहार सरकार पर लानत है।

संबंधित खबर -