भोजपुरी स्टार आम्रपाली दूबे का आज है 34वां जन्मदिन, सितारों ने लगाया बधाई का तांता

 भोजपुरी स्टार आम्रपाली दूबे का आज है 34वां जन्मदिन, सितारों ने लगाया बधाई का तांता

भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह आज 34 साल की हो गई हैं। भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली को दर्शक काफी पसंद करते हैं। वह अक्सर भोजपुरी फिल्मों और गीतों में नजर आती रहती हैं। आज जन्मदिन के इस मौके पर फैन्स सहित कई भोजपुरी सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

सिंगर रितेश पांडे ने दी जन्मदिन की बधाई

भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडे ने उनका इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। सिंगर रितेश ने आम्रपाली की एक फोटो शेयर कर लिखा, “जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई आम्रपाली जी, हमेशा खुश रहिए।” रितेश ने एक्ट्रेस आम्रपाली के साथ कई गाने किए हैं।

निरहुआ और काजल रघवानी ने भी आम्रपाली को किया विश

वहीं एक और भोजपुरिया स्टार काजल राघवानी ने उनकी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस को हैप्पी बर्थ-डे। भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे।” कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में एक साथ काम कर चुके भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गायक दिनेश लाल यादव ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में इन दोनों का एक नया गाना ‘ओठवा से ओठ के मिलाप’ रिलीज हुआ था, जो काफी वायरल हुआ है।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h58n

संबंधित खबर -