बिहार : दुबई से पटना लौट 2 यात्री कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए लोगों की होगी जांच

 बिहार : दुबई से पटना लौट 2 यात्री कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए लोगों  की होगी जांच

बिहार : दुबई से पटना लौट दो यात्री रविवार को कोरोना संक्रमित पाए गए है। ये दोनों लोग नेहरू नगर के रहने वाले हैं। केंद्र सरकार से विदेश से आए लोगों की मिली सूची के बाद दोनों का शनिवार को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। दोनों जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इनमें से एक 34 वर्षीय महिला और दूसरा 37 साल का पुरुष है। संपर्क में आए परिवार के अन्य सदस्यों का भी सैंपल लिया गया था। लेकिन वे निगेटिव आए। दोनों को होम क्वारंटाइन हैं।

जानकारी के अनुसार, सिविल सर्जन कार्यालय की टीम द्वारा संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर जांच करने की तैयारी में जुटे हैं। इसके साथ ही उनका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए आईजीआईएमएस (IGIMS) में भेजा गया है। उसके पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी जांच हुई थी, जिसमें दोनों निगेटिव आए थे। कोरोना के इलाज से जुड़े एक विशेषज्ञ डॉक्टर ने बताया कि उस समय संक्रमण शुरुआती होगा। इसलिए जांच में पता भी चल पाया होगा।

आपको बता दें दिल्ली में हुई कोरोना जांच में वे दोनों लोग निगेटिव पाए गए थे। डॉक्टर ने कहा बिना लक्षण के कोरोना संक्रमित होना भी चिंता की बात है। ओमीक्रोन वेरिएंट में भी इस बार बुखार, सर्दी, खांसी जैसे लक्षण नहीं के बराबर मिल रहे हैं। जब तक उनकी रिपोर्ट आ नहीं जाती है, सिविल सर्जन कार्यालय को संक्रमितों के परिवार पर कड़ी निगरानी रखनी होगी।

संबंधित खबर -