बिहार : बक्सर जिले में आज सुबह यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 यात्रीय घायल, गंगा स्नान कर लौट रहे थे सभी लोग

 बिहार : बक्सर जिले में आज सुबह यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 यात्रीय घायल, गंगा स्नान कर लौट रहे थे सभी  लोग

बिहार के बक्सर जिले में आज गुरुवार की सुबह महिला यात्रियों से भरी एक बस गड्ढे में पलट गई। इस भीषण हादसे में करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों के इलाज के लिए पीएचसी (PHC) राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा के संबंध में बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई जिसके कारण यह हादसा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी महिलाएं रोहतास जिले की रहने वाली हैं और गंगा स्नान करके लौट रही थी। रास्ते में राजपुर प्रखंड के एक पेट्रोल पंप के पास बस पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई।स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया।फिर सभी यात्रियों के इलाज कराने के बाद दूसरी गाड़ी से उनके गांव के लिए रवाना कर दिया। राजपुर के थानेदार युसूफ अंसारी के मुताबिक, हादसे में 2 यात्री गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

संबंधित खबर -