बिहार :मुंगेर रेल पुल के सभी बाधाएं हुई दूर, नीतीश कैबिनेट मीटिंग में लिया गया फैसला, 25 दिसंबर को होगा रेल पुल का लोकार्पण

 बिहार :मुंगेर रेल पुल के सभी बाधाएं हुई दूर, नीतीश कैबिनेट मीटिंग में लिया गया फैसला, 25 दिसंबर को होगा रेल पुल का लोकार्पण

बिहार : मुंगेर रेल पुल के निर्माण की सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। पुहंच पथ को लेकर टोपो लैंड के लिए CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बीते दिन शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुआवाजे के लिए कुल 57 करोड़ रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि इसी वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को इस पुल का लोकार्पण कर दिया जाएगा। तत्कालीन प्रधानमंत्री वाजपेयी ने ही इस पुल का शिलान्यास 2003 में किया था। मुआवजे के कारण निर्माण स्थगित हो गया था।

आपको बता दें पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि अटल पथ के दूसरे चरण का कार्य मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। दूसरे चरण के निर्माण मेंKk एफसीआई की भूमि मार्ग सामने आईं थी। 1.3 एकड़ भूमि के अधिग्रहण का मामला अटका हुआ था। मंत्रिमंडल की बैठक में लगभग 12 करोड़ की राशि के भुगतान का निर्णय लिया गया। इसके अलावा गंगा जल उद्वह योजना के फेज एक के कार्य में और तेजी लाने के लिए 366 करोड़ 35 लाख की बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम राशि की स्वीकृति दी गई है।

वही, पिछड़े एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत निदेशालय के गठन के लिए 26 और क्षेत्रीय कार्यालयों में पदाधिकारियों-कर्मचारियों के 420 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई हैं। इसके साथ ही महिला एवं पुरुष सिपाहियों के प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था के मकसद से बिहार पुलिस एकेडमी, राजगीर में इसकी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके तहत एकेडमी प्रांगण में 2000 महिला और 2000 पुरुष सिपाहियों के प्रशिक्षण के लिए आवासन को लेकर बैरक और क्लास रूम का निर्माण किया जाएगा। महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग ब्लॉक होंगे। इसके निर्माण के लिए 154 करोड़ 60 लाख की स्वीकृति कैबिनेट ने दी है। इसी प्रकार अररिया पुलिस केंद्र के निर्माण के लिए 59 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

संबंधित खबर -