RRB -NTPC विरोध में बिहार बंद, छात्रों के समर्थन में उतरे विपक्ष, पटना समेत कई शहरों के सड़कों पर आगजनी

 RRB -NTPC विरोध में बिहार बंद, छात्रों के समर्थन में उतरे विपक्ष, पटना समेत कई शहरों के सड़कों पर आगजनी

RRB – NTPC परीक्षा को लेकर बवाल के बाद केंद्र सरकार ने छात्रों की सभी मांगें मान ली हैं। इसके बावजूद भी छात्रों ने आज बिहार बंद का आयोजन किया है। पटना, गया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा सहित बिहार के सभी बड़े शहरों में सुबह से ही जगह-जगह रास्तों को जाम कर दिया है। कई सड़कों पर टायर जलाए जा रहे हैं तो कहीं नारेबाजी की जा रही है। यातायात पूरी तरह से ठप है। छात्रों के इस आंदोलन को विपक्ष समर्थन दे रहा है।

छात्रों के साथ सड़कों पर आरजेडी के नदारद भी विरोध करते नजर आ रहे है। इसके साथ ही जन अधिकार पार्टी के पप्पू यादव, कांग्रेस और लेफ्ट के कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। राजधानी पटना में सुबह ही कई सड़कों पर RJD के कार्यकर्ता उतर आए। टायरों को जलाते हुए सड़कों को जाम कर दिया। कई जगह पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ता तो कुछ जगहों पर कांग्रेस और लेफ्ट के कार्यकर्ता ने जाम किया है।

आपको बता दें ये सारी पार्टी के कार्यकर्ता मोदी-नीतीश के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। गांधी सेतु पर विरोध प्रदर्शन के कारण यहां कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुबह 7 बजे से विपक्षी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। महुआ विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने रामाशीष चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। पटना में भिखना पहाड़ी इलाके में RJD कार्यकर्ताओं ने आगजनी की। यह RRB NTPC रिजल्ट में गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच और छात्रों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर बिहार बंद का महागठबंधन समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने समर्थन किया है।

संबंधित खबर -