बिहार : कामगारों की सुरक्षा के लिए बनेगी विशेष समिति बनाएगी बिहार सरकार, दो लाख से अधिक कामगारों को होगा फायदा

 बिहार : कामगारों की सुरक्षा के लिए बनेगी विशेष समिति बनाएगी बिहार सरकार, दो लाख से अधिक कामगारों को होगा फायदा

बिहार के 8 हजार से अधिक निबंधित कारखानों में काम करने वाले 2 लाख से अधिक कामगारों की सुरक्षा के लिए विशेष समिति बनाई जाएगी । इसमें कारखाना प्रबंधन के साथ ही कर्मचारियों का भी प्रतिनिधित्व किया जायेगा। कार्यस्थल पर कामगारों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना इस समिति का मूल दायित्व होगा। श्रम संसाधन विभाग के अनुसार वैसे कारखाने जहां 500 से अधिक कामगार होंगे, वहां अनिवार्य रूप से सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा।

आपको बता दें 3 साल के लिए गठित होने वाली इस समिति की बैठकर हर तीन महीने पर होगी। समिति के लिए कामगारों के प्रतिनिधि का चयन पंजीकृत ट्रेड यूनियन द्वारा किया जाएगा। पंजीकृत यूनियन नहीं हो तो सदस्यों का चुनाव प्रतिष्ठान के कामगारों की द्वारा किया जाएगा। लेकिन इसमें महिलाओं कामगारों की भागीदारी अनिवार्य रूप से होगी। 

वही, प्रबंधन द्वारा इस समिति में वैसे पदाधिकारी शामिल होंगे जो निर्णय लेने में सक्षम होंगे। साथ ही एक चिकित्सा अधिकारी व सुरक्षा अधिकारी इस समिति के सदस्य होंगे। उत्पादन, खरीद और अनुरक्षण विभाग से भी एक-एक अधिकारी इस समिति के सदस्य होंगे। कार्यस्थल पर कामगारों के लिए संभावित सुरक्षा और स्वास्थ्य जोखिम का आकलन करना इस समिति का मूल काम होगा। 

संबंधित खबर -