Bihar Board 12th Result 2022 date time : बोर्ड इंटर रिजल्ट कल दोपहर 3 बजे होगा जारी, यहां देखें अपना रिज़ल्ट

 Bihar Board 12th Result 2022 date time : बोर्ड इंटर रिजल्ट कल दोपहर 3 बजे होगा जारी, यहां देखें अपना रिज़ल्ट

Bihar Board 12th Result 2022 date time : बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट इस ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से शुरू हुआ था, जो 14 फरवरी तक चला था। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। करीब 13 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

आपको बता दें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
फिर होमपेज पर Inter Result टैब पर क्लिक करना होगा। उसके बाद रिजल्ट पेज खुलने पर मांगी गई डिटेल्स जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे विवरण भरकर सब्मिट कर दें। रिजल्ट सामने आ जाएगा।

बिहार बोर्ड के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा 2022 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 17 मार्च तक पूरा किया जाना है। वहीं पिछले शुक्रवार 11 मार्च को इंटर की कॉपियां का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है। इंटरमीडिएट के टॉपर्स का इंटरव्यू सोमवार से शुरू हो चुका है। अब किसी समय बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

संबंधित खबर -