बिहार : CBI का बुलेटिन होगा प्रकाशित, आर्टिकल लिखने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा नगद इनाम

 बिहार : CBI का बुलेटिन होगा  प्रकाशित, आर्टिकल लिखने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा नगद इनाम

CBI का बुलेटिन प्रकाशित किया जाएगा। पुलिस और उनसे जुड़े विषयों पर लिखे आर्टिकल छपेंगे। आर्टिकल भी पुलिस वाले ही लिखेंगे। बुलेटिन में प्रकाशित होने वाले आर्टिकल को लेकर गाजियाबाद स्थित CBI अकादमी के SP ने पुलिस मुख्यालय को लिखा है। उनके पत्र के आलोक में पुलिस मुख्यालय से सहायक पुलिस महानिरीक्षक ने भागलपुर सहित सभी जिलों को लिखा है। पुलिस पदाधिकारियों से आर्टिकल लिखकर भेजने को कहा गया है। आर्टिकल लिखने वाले पुलिस पदाधिकारियों को नगद इनाम भी दिया जायेगा।

CBI बुलेटिन में छपने वाले आर्टिकल में शब्द 1500 से 3000 तक होगी। इन पुलिस पदाधिकारी का लिखा आर्टिकल सिर्फ बुलेटिन में ही छपेगा। उन्हें पुरस्कार के रूप में 3 हजार रुपये दिये जायेंगे। इसके लिए जरूरी है कि वह आर्टिकल कहीं और पहले प्रकाशित नहीं हुआ हो। वैसे आर्टिकल भी बुलेटिन में प्रकाशित हो सकेंगे जो पहले कहीं प्रकाशित हो चुके हो। उसके लिए पहले के प्रकाशन वाले पत्र, पत्रिका के एडिटर से NOC देना जरूरी होगा और उस आर्टिकल के पैसे नहीं मिलेंगे।

आपको बता दें CBI बुलेटिन के लिए जिन विषयों पर आर्टिकल लिखने को कहा गया है। उनमें क्रिमिनल लॉ, पुलिस का अनुसंधान, ट्रायल, पुलिस प्रशासन, पुलिस पदाधिकारियों की कार्य क्षमता और पुलिस कल्याण आदि विषय शामिल हैं। CBI अधिकारी ने अपने पत्र में लिखा है कि इस तरह के आर्टिकल से तकनीक, नये प्रयोग, वैज्ञानिक साक्ष्य को समझने और खासकर पदाधिकारियों के अनुभव को साझा करने और उनसे सीखने का मौका मिलेगा। सीबीआई बुलेटिन में आर्टिकल प्रकाशित होने से संबंधित पदाधिकारी की पहचान भी बनेगी।

संबंधित खबर -