बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव, CMO ने ट्विट कर दी जानकारी

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव, CMO ने ट्विट कर दी जानकारी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना के चपेट में आ गए हैं। CMO ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नीतीश कुमार चिकित्सकों की सलाह पर वे घर में ही क्वारंटीन हैं। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के द्वारा आज सोमवारकर इसकी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि कोरोना जांच में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पॉजिटिव पाए गए हैं।

जानकारी के लिए, आपको बता दें इससे पहले दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत कई मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। इस प्रकार से कोरोना वायरस ने मंत्रिमंडल के कई सदस्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। 5 जनवरी को दोनों मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सभी से साझा की थी।

इसके अलावा, वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे और नित्यानंद राय भी कोरोना पॉजिटव पाये गये हैं। इतना ही नहीं, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह समेत राज्य सरकार के मंत्रियों में अमरेंद्र प्रताप, शाहनवाज हुसैन, अशोक चौधरी, सुनील कुमार, मुकेश सहनी भी कोरोना पॉजिटिव हैं।

संबंधित खबर -