बिहार के मुख्य सचिव अरूण सिंह का कोरोना से निधन, 27 फरवरी को मुख्य सचिव बने थे

 बिहार के मुख्य सचिव अरूण सिंह का कोरोना से निधन, 27 फरवरी को मुख्य सचिव बने थे

बिहार के मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह का कोरोना की वजह से आज शुक्रवार को निधन हो गया। बिहार का मुख्य सचिव फरवरी महीने की 27 तिथि को 1985 बैच के आइएस अधिकारी अरूण कुमार सिंह को बनाया गया था।
उन्हें कोविड वायरस की रिपोर्ट बीते पंद्रह अप्रैल को पॉजिटीव आई थी। कोरोना संक्रमित हो जाने पर वे पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती थे। आज दोपहर बाद उनका कोरोना से निधन हो गया।
1985 बैच के अधिकारी अरूण कुमार सिंह बिहार के पष्चिम चंपारण रहने वाले है। वे इसी वर्ष आगामी अगस्त महीने की 31 तिथि को रिटायर होने वाले थे। इससे पूर्व अरूण कुमार सिंह ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेषक एवं बिहार लोक प्रषासन का पद भी संभाल रहे थे।
जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी भी अरूण कुमार सिंह काफी सालों तक संभाले है। इसके अतिरिक्त प्रौधेगिकी विभाग, पथ निर्माण विभाग में भी सचिव पद पर रह चुके है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह का निधन की खबर मिलते ही शोक मीडिया के माध्यम से जताया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के मुख्य सचिव की असामयिक मौत पर मर्माहत हूं। भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। संवाददाता, ए बी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -