बिहार : CM नीतीश कुमार ने पंजाब CM चीनी के“भैया” वाले बयान की आलोचना, कहा “यह सब बकवास है”

 बिहार : CM नीतीश कुमार ने पंजाब CM चीनी के“भैया” वाले बयान की आलोचना, कहा “यह सब बकवास है”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के “भैया” वाले बयान को लेकर आलोचना की। नीतीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि चन्नी को इसकी कोई जानकारी नहीं है कि बिहार के लोगों ने पंजाब की कितनी सेवा की है। नीतीश कुमार ने कहा, “यह सब बकवास है। मैं चकित हूं कि लोग ऐसी चीजें कैसे कह सकते हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा, क्या उन्हें यह पता नहीं है कि बिहार के कितने लोग पंजाब में रहते हैं और उन्होंने उस क्षेत्र की कितनी सेवा की है।”नीतीश कुमार की सहयोगी पार्टी बीजेपी ने, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर चन्नी के इस बयान को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया है। इस बाबत पूछे गए सवाल का नीतीश कुमार ने कोई जवाब नहीं दिया।

जानकारी के लिए आपको बता दें, चन्नी ने पंजाब में एक चुनावी सभा में कहा था कि राज्य की जनता को उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से आने वाले “भैया” लोगों को प्रवेश नहीं देना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रियंका को चन्नी के बगल में खड़ी होकर ताली बजाते देखा जा सकता है।

संबंधित खबर -