बिहार : मधुबनी में अपराधियों ने पिस्टल के नोक पर CSP संचालक से 7 लाख रूपये लूटे

 बिहार : मधुबनी में अपराधियों ने पिस्टल के नोक पर CSP संचालक से 7 लाख रूपये लूटे

बिहार के मधुबनी जिले में आज सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर CSP संचालक से 7 लाख लूट लिया। बताया जा रहा है इस वारदात का अंजाम अपराधियों ने कलुआही एवं मलमल के DPS स्कूल के पास दी। कलुआही राढ़ के CSP संचालक राम नारायण साह के कर्मचारी सतीश साह PNB से आज दोपहर 3 बजे रुपये लेकर CSP केन्द्र राड़ जा रहे थे। इसी दौरान में कलुआही से मलमल के बीच एक बाइक पर सवार 3 अपराधी कर्मचारी सतीश साह से पिस्टल दिखाकर 7 लाख रुपया लूट लिया।

CSP संचालक राढ़ निवासी राम नारायण साह ने पुलिस को बताया कि राढ़ में PNB कलुआही शाखा का CSP चला रहा हूं। CSP का कर्मचारी मलमल निवासी सतीश साह मेरा रिश्तेदार है। वह सोमवार को PNB कलुआही से ग्राहक को देने के लिए 7 लाख रुपये निकासी कर जा रहा था। कलुआही से आगे पल्सर बाइक पर सवार 3 अपराधी ने उनको ओवरटेक किया। फिर चलती बाइक कर लात मार कर कर्मचारी को गिरा दिया। उसके बाद पिस्टल दिखाकर रूपये वाला बैग लूट लिया।

लूट की घटना की सूचना मिलने के बाद दो थाना की पुलिस छानबीन में जुट गई। कलुआही के थानाध्यक्ष प्रेमराज पुरुषोत्तम व खजौली के थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंच गये। दोनों थानाध्यक्ष ने PNB कलुआही पहुंच कर CCTV को खंगाला लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सदर SDPO राजीव कुमार ने कलुआही थाना पहुंचकर पीड़ित CSP कर्मचारी सतीश साह से पूछताछ की। घटना के संबंध में SDPO कुछ भी बताने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित खबर -