बिहारः भूमि विवाद में मारपीट को रोकने गई पुलिस पर जानलेवा हमला, दारोगा जख्मी

 बिहारः भूमि विवाद में मारपीट को रोकने गई पुलिस पर जानलेवा हमला, दारोगा जख्मी

बिहार के अररिया जिले के अंतर्गत थाना सिमराहा के बोकरा पंचायत इलाके में बुधवार को हरिया बटिया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। दो पक्षों में हो रही विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में दारोगा अनिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये तथा अन्य कई लोगों की हमले में चोट लगने की सूचना मिल रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज, अररिया और सिमराहा की पुलिस मौके वारदात पर पहुंची है। लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने के पहले ही सभी आरोपी मौके से भाग गये। पुलिस ने घटना स्थल से मुख्य आरोपी की बेटी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहम्मद हयूल और मोहम्मद आलम के बीच भूमि विवाद था। विवादित जमीन पर आलम द्वारा गत् बुधवार को मकान बनाने के दौरान विवाद बढ़ गया। जानकारी मिलने पर सिमराहा की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। हयूल के समर्थक पुलिस के सामने ही दूसरे पक्ष मारपीट करना शुरू कर दिया। जब पुलिस मामले को सुलझाने गई तो पुलिस पर फरसा से जानलेवा हमला कर दिया।
इस हमले में दारोगा अनिल सिंह की एक अंगूली कट गई। गंभीर रूप से जख्मी दारोगा का ईलाज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस घटना में मुख्य आरोपी की बेटी को नजमुल खातून (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपिया की पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
थाने में मोहम्मद आलम की ओर से प्राथमिकी हेतु आवेदन दिया गया है। इस घटना में पुलिस प्रशासन द्वारा भी अपनी तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर रही है। संवाददाता, ए बी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -