बिहारः बारात में चिकन के साथ लिट्टी नहीं मिलने पर गोलीबारी हुई, एक की मौत

 बिहारः बारात में चिकन के साथ लिट्टी नहीं मिलने पर गोलीबारी हुई, एक की मौत

बिहार राज्य में गोपालगंज जिले के अंतर्गत उचकागांव थाना क्षेत्र के गांव नरकटिया में बारात को खाने में चिकन के साथ लिट्टी नही मिलने से गोलीबारी की गई। गोलीबारी की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है।
मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह के रूप में की गयी है। जबकि घटना में रिशु कुमार सिंह, रोहित कुमार सिंह और राहुल कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये है। घायलों को गोपालगंज में सदर हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में ईलाज के लिए भर्ती किया गया है। लेकिन घायलों को डॉक्टरों ने सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार करने के उपरांत उन्हें गोरखपुर बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोपालगंज जिले के उचकागांव गांव में राजेंद्र सिंह के पड़ोस में बारात पहुंची थी। शादी में चिकन के साथ लिट्टी नही देने से नाराज लोग विवाद करने लगे, कुछ देर में विवाद बढ़ जाने से गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी की घटना में चार लोगों की गोली लगी है। सभी चारों घायलों को सदर अस्पातल गोपालगंज में भर्ती किया गया जहां पर राजेंद्र सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों ने घायलों को एक्सरे कराने हेतु कहा गया लेकिन एक्सरे कक्ष बंद होने की वजह से परिवार के सदस्यों एवं अन्य लोगों के द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए हंगामा किया जाने लगा। इसकी जानकारी पुलिस प्रषासन को मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को समझा बुझाकर शांत करने की कोशिश की। लेकिन घायलों के परिवार के सदस्य एवं अन्य लोगों का कहना था कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी एक्सरे और ईलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है।
इसके बाद सब इंस्पेक्टर नेयाज अहमद एव ंबीएन राय ने किसी तरह समझा बुझाकर परिवार के सदस्यों को शांत किया और घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से गोरखपुर भेजा गया।
शादी में खाने को लेकर गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके वारदात् पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। शादी में गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रषासन द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। गोली बारी की घटना होने के बाद गांव में भगदड़ और अफरा तफरी का महौल उत्पन्न हो गया। संवाददाता, ए बी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -