बिहार : अररिया में एक दर्जन से ज्यादा गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, लोग परेशान

 बिहार : अररिया में एक दर्जन से ज्यादा गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, लोग परेशान

बिहार के अररिया जिले में बकरा, परमान व कनकई नदी के उफनाने के बाद एक दर्जन से अधिक गांव में पानी घुस गया है। नदी का पानी गांवों में आने से लोग परेशान है। सबसे अधिक महलगांव थाना क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जहां अधिकांश सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। इस कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

आपको बता दें बाढ़ का पानी सैंकड़ों लोगों के घर आंगन में घुसा हुआ है। लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों के बीच अफरातफरी मची हुई है। बाढ़ प्रभावित पंचायतों में शामिल चौकता पंचायत के वार्ड नंबर चार व पांच केलाबाडी व भेभरा, रहमतबाग, वार्ड नंबर 3 मछैला गांव में अधिकतर लोगों के घरों में पानी घुस चुका है।

इसके अलावे भूना मजगामा पंचायत के भूना, मजगामा, शादिपुर, पच्छियारी पीपरा पंचायत के बड़डेंगा, बेगना, चैनपुर मसूरिया पंचायत के मसुरिया, चैनपुर, पारा टोल, महलगांव के बोरैल, सिमरिया टोला, करहरा, चारह के कलकली, बारा, मधैली आदि गांव में भी यही हालात है। बाढ़ के पानी ने ग्रामीणों की जिंदगी को एक तरह से रोक दिया है। लोग अपने घरों की छतों पर चढ़ गए हैं। घर निकलना मुश्किल हो गया है।

संबंधित खबर -