Bihar Lockdown: अतिरिक्त छूट के साथ 8 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

 Bihar Lockdown: अतिरिक्त छूट के साथ 8 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में लॉकडाउन को जारी रखते हुए 8 जून 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। इसकी जानकारी सीएम नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट करके दी है। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने इस बार लॉकडाउन में अतिरिक्त छूट भी दी है। अब दुकानें सुबह 6 से 2 बजे तक खुलेंगी।

CM नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परन्तु व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
सभी लोग मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।

आपको बता दें कि बिहार सरकार कोरोना की दूसरी लहर को बढ़ते हुए देखकर इसे रोकने के लिए राज्य में पहले 5 मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगाया। उसके बाद 16 से 25 मई और फिर लॉकडाउन को बढ़ाकर 26 से 1 जून तक किया था। जो कल यानी 1 जून को खत्म हो रहा था। इसलिए सीएम नीतीश कुमार ने आज फिर बैठक की। उसके बाद 8 जून 2021 तक लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की घोषणा की।

गौरतलब है कि लॉकडाउन लगाए जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस बार के लॉकडाउन नीतीश कुमार ने व्यापारियों को अतिरिक्त छूट दी है। इससे कोरोना संक्रमण के प्रभाव में भी कमी आएगी और लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना भी करना नहीं पड़ेगा। हालांकि लॉकडाउन असर राज्य में जबरदस्त दिखाई दिया है। कोरोना का मामला काफी कम हो गया है।

संबंधित खबर -