बिहार सरकार गरीबों को मार्च तक देगी फ्री में अनाज, 8.71 करोड़ लोगों को होगा लाभ

 बिहार सरकार गरीबों को मार्च  तक देगी फ्री में अनाज, 8.71 करोड़ लोगों को होगा लाभ

बिहार सरकार अब गरीबों को मार्च तक फ्री में अनाज देगी। सरकार लगभग 17 लाख टन अनाज फिर से मुफ्त में दिया जाएगा। अनाज की कीमत 51 अरब रुपये होगी। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का दूसरी बार विस्तार कर दिया है। अब यह योजना 31 मार्च 2022 तक चलेगी। इसके पहले कोरोना काल में शुरू हुई इस योजना का विस्तार महापर्व छठ तक किया गया था। जो कि इसी महीने इसकी अवधि समाप्त हो रही थी।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत हर गरीब परिवार के हर सदस्य को 5 किलो अनाज फ्री में दिया जाता है। इस लिहाजा राज्य में हर महीने 4.35 लाख टन अनाज गरीबों को फ्री में बांटा जाता है। जिसमें 2.57 लाख टन चावल और 1.74 लाख टन गेहूं शामिल है।करीब 8.71 करोड़ करीब परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। अब अगले चार महीने में FCI को लगभग 17 लाख टन अतिरिक्त अनाज की व्यवस्था करनी पड़ेगी। संस्था ने पीएम की घोषणा के साथ ही इस पर काम शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि सरकार ने गत वर्ष कोरोना महामारी में ही यह व्यवस्था शुरू की गई थी। अप्रैल 2020 में शुरू हुई यह योजना नवंबर तक चली। उसके बाद दूसरी लहर शुरू हुई तो मई 21 में योजना को फिर शुरू किया गया। इसे भी नवंबर तक ही चलाना था लेकिन सरकार ने मार्च 22 तक विस्तार कर दिया। अब तक इस योजना के मद में लगभग 66 लाख टन अनाज बांटा जा चुका है। इसमें 39 लाख टन चावल और 26 लाख टन गेहूं बांटा गया है। औसत समर्थन मूल्य के हिसाब से जोड़ें तो सरकार कोराना काल में अब तक 195 अरब रुपये का अनाज मुफ्त बांट चुकी है।

संबंधित खबर -