बिहार सरकार कोरोना रोकथाम के लिए, आज से तीन दिनों तक चलाएगी विशेष अभियान

 बिहार सरकार कोरोना रोकथाम के लिए, आज से तीन दिनों तक चलाएगी विशेष अभियान

बिहार सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य में आज से अगले 3 तीनों तक विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया है। इस विशेष अभियान के दौरान कोरोना के रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंधों का पालन सख्ती से कराया जाएगा। मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने बुधवार को सभी जिलों के DM, SSP और SP को प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने का आदेश जारी कर दिया गया है।

बिहार में कोरोना की बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के लिए 4 जनवरी को कई प्रतिबंध लगाए गए थे। इस आदेश का हवाला देते हुए मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा है कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराया जाना जरूरी है। इसके लिए आज से 3 दिनों तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

आपको बता दें, कोरोना के रोकथाम के लिए आज 13 जनवरी से लगातार 3 दिनों तक पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान दुकानों, अस्पतालों, पुलिस लाइन और जेल सहित भीड़भाड़ वाले जगहों पर प्रतिबंधों और नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। इसकी जांच किया जाएगा। विशेषकर यह देखा जाए कि लोगों द्वारा मास्क पहना जा रहा है या नहीं।

संबंधित खबर -