बिहार : गृह विभाग ने 71 IAS अधिकारियों को संपति का ब्योरा नहीं देने पर किया कारण बताओ नोटिस जारी

 बिहार : गृह विभाग ने 71 IAS अधिकारियों को संपति का ब्योरा नहीं देने पर किया कारण बताओ नोटिस जारी

बिहार सरकार के गृह विभाग ने 71 भारतीय पुलिस सेवा (IAS) अधिकारियों के चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा नहीं देने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों को प्रशासन द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि वे अपनी चल और अचल संपत्तियों की घोषणा प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं तो उनका वेतन रोका जा सकता है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

गृह विभाग द्वारा आज मंगलवार को जारी एक परिपत्र के मुताबिक, अधिकारियों को किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए जल्द से जल्द विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। मौजूदा राज्य सरकार के नियम के अनुसार, सभी अधिकारियों को वार्षिक विश्लेषण के लिए अपनी संपत्ति की सूची जमा करनी होती है, जिसकी समय सीमा 28 फरवरी तक थी।

आपको बता दें गृह विभाग के सचिव के सेंथिल कुमार ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) संजीव कुमार सिंघल को पत्र लिखकर दोषी IPS अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा था। पुलिस मुख्यालय ने उन्हें गृह मंत्रालय (MHA) को अपनी अचल संपत्तियों का विवरण प्रस्तुत करने और 31 मार्च तक कारण बताओ नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया है।

संबंधित खबर -