बिहार : भोजपुर बाल सुधार गृह में एक बच्चें की आत्महत्या, मचा हड़कंप, 10 अन्य बच्चे फरार

 बिहार : भोजपुर बाल सुधार गृह में एक बच्चें की आत्महत्या, मचा हड़कंप, 10 अन्य बच्चे फरार

बिहार के भोजपुर जिले में बाल सुधार गृह में एक बच्चें ने आत्महत्या कर लिया है। सुधार गृह रखे गए एक बाल बंदी का डेड बॉडी बाथरूम में लटकता हुआ मिला है। इस घटना से सुधार गृह में हड़कंप मच गया है। इस दौरान मची अफरा-तफरी में सुधार गृह में रखे गए 10 अन्य बच्चे फरार हो गए हैं। मृतक 16 वर्षीय बालक बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र के बुधन पुरवा गांव निवासी शंकर प्रसाद वर्मा का बेटा था। बीते दिन शुक्रवार की देर शाम को अन्य बच्चों ने जब उसे लटकता हुआ देखा तो शोर मचाया।

उसके बाद उसे आनन-फानन में उसे आरा सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वही, बच्चे को बक्सर नगर थाना कांड संख्या-366 मामले में बाल सुधार गृह में रखा गया था। वह इसी माह की 6 तारीख को उसे यहां लाया गया था। पर्यवेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक रविशंकर प्रसाद वर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे बच्चों को खाना दिया जा रहा था। इसी दौरान मृतक बच्चा गायब हो गया। जानकारी मिली कि उस बच्चे ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। वहाँ मौजूद बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बाथरूम का दरवाजा तोड़कर जब देखा गया तो गले में गमछा का फंदा डालकर बच्चा लटका हुआ था।

इस घटना के संबंध में प्रभारी अधीक्षक रविशंकर वर्मा ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है। एक बार पहले भी उसने फिनाईल पी लिया था और उसकी हालत काफी बिगड़ गई थी। बाल बंदी के द्वारा बार-बार खुदकुशी करने के प्रयास का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रभारी अधीक्षक रविशंकर वर्मा ने बताया कि जब उस बच्चे को अस्पताल ले जाया गया इसी दौरान मची अफरा-तफरी में 10 अन्य बाल बंदी फरार हो गए। उनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी की जारी है।

संबंधित खबर -