बिहार : थाने में लगे CCTV से छेड़खानी करने वाले नपेंगे पुलिसकर्मी, पुलिस मुख्यालय ने दिया निर्देश

 बिहार : थाने में लगे CCTV से छेड़खानी करने वाले नपेंगे पुलिसकर्मी, पुलिस मुख्यालय ने दिया निर्देश

बिहार के विभिन्न जिलों के कई थानों में लगे CCTV कैमरे से पुलिस वाले छेड़छाड़ कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर नाराज पुलिस मुख्यालय ने कहा अब छेड़छाड़ करने वाले पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी नपेंगे। पुलिस मुख्यालय ने भागलपुर सहित सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखा है। एडीजी एससीआरबी एवं आधुनिकीकरण ने जिलों के एसपी को लिखे पत्र में कहा है अगर कोई भी पुलिसकर्मी ऐसा करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

इसके अलावा, उन्होंने लिखा है कि कई बार निर्देश दिये जाने के बाद भी पुलिसकर्मी थानों में लगे कैमरों से छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस मुख्यालय के पदाधिकारी ने अपने पत्र में साफ लिखा है कि थानों में लगे सीसीटीवी को कार्यरत रखने, उसके रखरखाव और रिकॉर्डिंग रखने की जिम्मेदारी संबंधित थानाध्यक्षों की होगी।

इसके साथ ही आपको बता दें थानों में अगर सीसीटीवी काम नहीं कर रहा है तो उसकी जिम्मेदारी भी थानाध्यक्षों की होगी। सीसीटीवी खराब होने पर कोई भी पुलिसकर्मी उसे खुद ठीक करने की कोशिश नहीं करेगा। इतना ही नहीं जिलों के एसपी को यह भी कहा गया है कि सीसीटीवी से छेड़छाड़ करने वालों को चिह्नित कर खुद कार्रवाई करें और इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय को भी दें।

संबंधित खबर -