बिहार राज्य पथ परिवहन निगम- पटना में सीएनजी बसें चलाने की तैयारी

 बिहार राज्य पथ परिवहन निगम- पटना में सीएनजी बसें चलाने की तैयारी

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से 20 बसें जो डीजल चालित हैं उसे सीएनजी में परिवर्तीत कर सफल ट्रायल किया गया है। सीएनजी बसों के परिचालन के लिए शहर के विभिन्न मार्गो पर रूट का निर्धारण किया गया हैं। पटना नगर बस सेवा के विभिन्न मार्गो पर इन सीएनजी बसों का परिचालन किया जायेगा।
सीएनजी बसों का रूट गांधी मैदान से एनआईटी, गांधी मैदान से पटना साहिब, गांधी मैदान से दानापुर एवं दानापुर स्टेशन से गांधी रूट पर सीएनजी बसों का परिचालन किया जायेगा। संजय कुमार अग्रवाल परिवहन सचिव ने कहा कि सीएनजी बसों का परिचालन होने से शहर में वाहन प्रदूषण में कमी आयेगी तथा संचालन व्यय में कमी होवेगी।
सीएनजी बस का सफल ट्रायल होने पर पूर्व से चलित सभी डीजल बसों को सीएनजी में परिवर्तीत कर दिया गया जाएगा। अभी 20 डीजल बसो (32 सीटर) को सीएनजी में कन्वर्ट किया गया है। संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -