बिहार : भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने बनाया फ्लड डिटेक्शन सिस्टम, यह बाढ़ के खतरे को 72 घंटे भांप लेगा

 बिहार : भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने बनाया फ्लड डिटेक्शन सिस्टम, यह बाढ़ के खतरे को 72 घंटे भांप लेगा

बिहार के भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज (BEC) परिसर में हर साल बाढ़ आ जाती है। जिसके कारण लाखों का नुकसान हो जाता है। साथ ही छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। बाढ़ की विभीषिका देख बीईसी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के अंतिम सेमेस्टर के छात्र आकाश सागर ने फ्लड डिटेक्शन सिस्टम तैयार किया है। यह बाढ़ के खतरे को 72 घंटे पहले भांप लेगा।

ad desi salsa

इस संबंध में विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र दि्वेदी ने बताया कि प्रारंभिक बाढ़ जांच प्रणाली और बाढ़ स्तर निगरानी प्रणाली के तहत परिसर में प्रवेश करने वाले पानी की दर को माप सकती है। यह भी बता सकता है कि कितने समय में कितने मीटर तक पानी परिसर में भर जाएगा। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पुष्पलता ने कहा कि यहां के छात्र नित्य नए काम कर रहे हैं। बाढ़ की प्रारंभिक जांच और स्तर की निगरानी के लिए बनाए गए इस मॉडल की जांच की जाएगी। आगे आने वाली बाढ़ में कैंपस में इसका प्रयोग किया जाएगा।

ad desi salsa

वही, आकाश ने बताया कि इस डिवाइस के जरिए 15 मिनट से लेकर 72 घंटे पहले का पूर्वानुमान सकता है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान इसे गंगा किनारे लगाने की योजना है। सेंसर के जरिए पानी की लहर को देखकर डिडक्शन सिस्टम एनालिटिक ग्राफ देना शुरू कर देगा। जिससे यह पता चल जाएगा कि आने वाले दिनों में कैंपस में कितना पानी आ सकता है।

संबंधित खबर -