बिहार : राजगीर में छापेमारी के दौरान एक हजार गोलियों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो पिस्टल व नकद रुपये बरामद

 बिहार : राजगीर में छापेमारी के दौरान एक हजार गोलियों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो पिस्टल व नकद रुपये बरामद

बिहार के नालंदा जिले में एसटीएफ (STF) की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से राजगीर में छापेमारी की। एसटीएफ ने बीते दिन गुरुवार को एक हजार गोलियों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है गोलियां मोजे में छिपाकर रखी गयी थीं। मौके से दो पिस्टल, नकद रुपये व कई अन्य सामान भी बरामद किये गये हैं।

आपको बता दें कि गिरफ्तार तस्करों में राजगीर थाना के बक्शु गांव निवासी विजय कुमार, औरंगाबाद जिले के दाउदनगर निवासी अनिल सिंह व नवादा जिले के नारदीगंज निवासी प्रभात कुमार शामिल है।हालांकि, स्थानीय पुलिस छानबीन प्रभावित होने की आशंका से अधिक जानकारी देने से परहेज कर रही है।

एसपी के अनुसार विजय नालंदा के अलावा कई जिलों में हथियारों की आपूर्ति करता है। उसकी निशानदेही पर अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की जा रही है। तीन दिनों से अपराधियों की रेकी की जा रही थी। अनिल व प्रभात राजगीर कुंड के पास विजय को हथियारों की आपूर्ति कर रहे थे। उसी समय तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों की तलाशी लेने पर 10 जुराबों से 1000 गोलियां बरामद हुईं है।

संबंधित खबर -