बिहार विधानसभा चुनाव में कंगना कर सकती है चुनाव का प्रचार

 बिहार विधानसभा चुनाव में कंगना कर सकती है चुनाव का प्रचार

भाजपा में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट के शामिल होने से पार्टी का कुनबा और बढ़ेगा। बिहार विधानसभा में कंगना को चुनाव प्रचार में उतारने की भी तैयारी है। कंगना रनोट सदस्यता भाजपा की कब ग्रहण करेगी यह तो उन पर निर्भर है। बता दें कि सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व के संपर्क कंगना हैं।


14 सितम्बर को उनका मुंबई से लौटने का कार्यक्रम है। दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से कंगना रनोट मिलकर सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए आभार जताएंगी।


कंगना रनोट ने षिवसेना के बाद जिस तरह से कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ मोर्चा खोला है उससे जाहिर है कि भाजपा का दामन कंगना थाम सकती है।


गुरूवार को उनकी मां आषा रनोट भी यह इषारा कर चुकी है। चर्चा यह भी बनी हुई है कि भाजपा कंगना को 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ उतार सकती है।

संबंधित खबर -