Bihar Weather : बिहार के 8 जिलों में भीषण ‘लू’ को लेकर अलर्ट जारी, 10 जिलों में बारिश के आसार

 Bihar Weather : बिहार के 8 जिलों में भीषण ‘लू’ को लेकर अलर्ट जारी, 10 जिलों में बारिश के आसार

बिहार में भीषण लू से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। दरअसल बिहार के 10 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं 8 जिलों में भीषण लू की चेतावनी जारी की गई है। सुपौल अररिया में भीषण उष्ण लहर को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि भागलपुर पूर्णिया समेत 6 जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आपको बता दें मौसम शुष्क होने के साथ पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक व लू हीट वेव भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से मई में मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि इस दौरान वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है। वहीं, कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहने के आसार है। बिहार के साथ झारखंड, ओडिशा, पश्विम बंगाल में गर्म हवा चलेगी। इसके कारण अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी।

5 मई के बाद उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं, दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर,जमुई व खगड़िया में भी छिटपुट बारिश के आसार जताए गए हैं। गुरुवार को 41.1 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहने के साथ यहां हीट वेव लू का प्रभाव बना रहा। जबकि, अन्य स्थानों पर गर्म दिन रहा। राजधानी समेत आसपास इलाकों का मौसम शुक्रवार को गर्म रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के आठ जिलों में लू (हीट वेव) की चेतावनी है।

संबंधित खबर -