Bihar Weather: बिहार के 3 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, लोगों को सावधान रहने की सलाह

 Bihar Weather: बिहार के 3 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, लोगों को सावधान रहने की सलाह

xr:d:DAFnc-4GyKo:480,j:5735732956300008044,t:23080604

बिहार में मानसून के दस्तक देने के साथ ही कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। दक्षिणी भागों में जहां हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है तो वहीं उत्तरी भागों में कई जगह भारी बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बिहार के 3 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार को पटना सहित दक्षिणी व उत्तरी भागों के अधिसंख्य जिलों में गरज-तड़क के साथ हवा की तेज रफ्तार व कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। बादलों की आवाजाही बने होने के कारण तापमान सामान्य बना रहेगा। जबकि, उत्तरी भागों के तराई वाले इलाकों में सुपौल, अररिया एवं किशनगंज जिले में मूसलाधार बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों के कुछ स्थानों पर सामान्य वर्षा के आसार हैं।

आपको बता दें बीते दिन बुधवार को पटना सहित 26 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी के अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री गिरावट के साथ 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ जमुई में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज, अररिया, सुपौल, सीतामढ़ी व रोहतास में वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज जिले के बहादुरगंज में 280.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। रोहतास इंद्रपुरी में 36.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के कारण मौसम सामान्य बना रहा।

संबंधित खबर -