Bihar Weather : बिहार के 8 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, इन जिलों में झुलसाएगी गर्मी

 Bihar Weather : बिहार के 8 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, इन जिलों में झुलसाएगी गर्मी

बिहार के कई स्थानों पर पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्य स्तर की वर्षा दर्ज की गई। बताते चले की मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी भाग के कुछ स्थानों में हल्की से मध्य स्तर की जबकि दक्षिण भाग के एक दो स्थानों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिलों के एक दो स्थानों में तेज हवा, मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं।

इसके अलावा राज्य के दक्षिण भाग के जहानाबाद, गया जिला के एक दो स्थानों पर गर्म एवं आर्द्र दिन होने की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग का मानना है कि राज्य के दक्षिण पश्चिम बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिले का तापमान 40 से 42 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की बात बताई गई है। ठीक उसी प्रकार दक्षिण मध्य के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री रहने के बाद बताई गई है।

आपको बता दें पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 43.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। मौसम विभाग ने जिन जिलों में 40 डिग्री से अधिक तापमान 24 घंटे के दौरान दर्ज की गई,वह जिले इस प्रकार हैं। डेहरी 40.4 डिग्री सेल्सियस, बक्सर 40.01 डिग्री, भोजपुर 40.8 डिग्री, वैशाली 41.01 डिग्री, औरंगाबाद 40.9 डिग्री, अरवल 40.5 डिग्री और बिक्रमगंज 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटना 38.4 डिग्री, गया 41.2 डिग्री, भागलपुर 37.4 डिग्री, पूर्णिया 34.7 डिग्री, बाल्मीकि नगर 36.0 डिग्री, मुजफ्फरपुर 34.8 डिग्री, छपरा 37.6 डिग्री, दरभंगा 33.4 डिग्री, सुपौल 34.2 डिग्री, फारबिसगंज 35.02 डिग्री, मधुबनी 32.9 डिग्री, मोतिहारी 37.01 डिग्री, शेखपुरा 39.4 डिग्री, गोपालगंज 40.02 डिग्री, जमुई 39.4 डिग्री, बक्सर 42.8 डिग्री, भोजपुर 41.7 डिग्री, वैशाली 39.4 डिग्री, औरंगाबाद 43.01 डिग्री, बेगूसराय 35.5 डिग्री, बांका 38.4 डिग्री, कटिहार 34.01 डिग्री, नवादा 41.3 डिग्री, हरनौत 40.01 डिग्री, अररिया 34.4 डिग्री, जीरादेई 40.02 डिग्री, पूसा 34.5 डिग्री, किशनगंज 32.5 डिग्री, अरवल 42.01 डिग्री, बिक्रमगंज 42.01 डिग्री और मुंगेर 39.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संबंधित खबर -