Bihar Weather : बिहार में कड़ाके की ठंड, कोहरा और पछुआ हवा से गलन का एहसास

 Bihar Weather : बिहार में कड़ाके की ठंड, कोहरा और पछुआ हवा से गलन का एहसास

बिहार में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। भागलपुर पटना, मुजफ्फरपुर सहित एक दर्जन जिले सोमवार को शीतलहर की चपेट में रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 8 डिग्री तक नीचे रहा है। जबकि, रात का तापमान सामान्य के करीब रहा। कोहरा और पछुआ हवा में ठंड की वजह से गलन का एहसास हो रहा है। 

आपको बता दें बीते दिन सोमवार को बिहार में दिन सबसे कम तापमान मुजफ्फरपुर में 14 डिग्री और रात में सबसे कम तापमान सीवान में 8 डिग्री दर्ज किया गया। भागलपुर दिनभर धुंध की चपेट में रहा। पिछले 24 घंटे में जहां अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई I वहीं न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि हुई। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

वही पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री, भागलपुर में 6 डिग्री, पूर्णिया 7 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के ऊपर प्रति चक्रवाती हवाओं का प्रभाव है। इससे केंद्र में अधिक तो आसपास नमी ‘युक्त हवा का प्रभाव है। इसके साथ ही सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक पछुआ और उत्तर पश्चिम हवाएं चल रही हैं। इससे पांच जनवरी तक घने कोहरे का आसार है। मौसम विभाग ने बिहार के सभी हिस्से में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

संबंधित खबर -