Bihar Weather: पटना सहित बिहार के कई हिस्सों में मानसून की पहली बारिश दर्ज,  इन जिलों भारी बारिश का अलर्ट

 Bihar Weather: पटना सहित बिहार के कई हिस्सों में मानसून की पहली बारिश दर्ज,  इन जिलों भारी बारिश का  अलर्ट

पटना सहित बिहार के कई हिस्सों में मानसून की पहली झमाझम बारिश दर्ज की गई। पटना में तेज हवा और गरज के साथ सबसे अधिक 43.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई I इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। अगले 24 घंटे में पश्चिमी व पूर्वी चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, शुक्रवार को पटना सहित प्रदेश के सभी भागों में गरज-तड़क के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जबकि, पूर्वी व पश्चिम चंपारण में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है I गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 41.3 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पटना से होकर आगे की ओर बढ़ रही है।

आपको बता दें बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। पश्विम चंपारण के रामनगर में सर्वाधिक बारिश 108.2 मिमी दर्ज की गई। जून में बारिश की स्थिति सामान्य से 58 फीसद कम है I बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। गाेपालगंज में 91.4 मिमी, सुपौल के बौसा में 85.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के सरिया में 66.4 मिमी, सुपौल में 64.2 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 54.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

संबंधित खबर -